Join Examsbook
281 0

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न के उत्तर दीजिए-
 विद्याभ्यासी पुरुष को साथियों का अभाव कभी नहीं रहता। उसकी कोठरी में सदा ऐसे लोगों का वास रहता है, जो अमर हैं। वे उसके प्रति सहानुभूति प्रकट करने और उसे समझाने के लिए सदा प्रस्तुत रहते हैं। कवि, दार्शनिक और विद्वान जिन्होंने प्रकृति के रहस्यों का उद्घाटन किया है और बड़े - बड़े महात्मा, जिन्होंने आत्मा के गूढ़ रहस्यों की थाह लगा ली है, सदा उसकी बातें सुनने और उसकी शंकाओं का समाधान करने के लिए उद्यत रहते हैं। बिना किसी उद्देश्य के सरसरी तौर पर पुस्तकों के पन्ने उलटते जाना अध्ययन नहीं है। लिखी हुई बातों को विचारपूर्वक, पूर्णरूप से हृदय से ग्रहण करने का नाम अध्ययन है। प्रत्येक स्त्री - पुरुष को अपनी शिक्षा का उद्देश्य स्थिर कर लेना चाहिए।

Q:

एकवचन, बहुवचन का सही युग्म है। 

  • 1
    पुरुष - पुरषों
  • 2
    पुस्तक - पुस्तकें
  • 3
    साथी - साथियाँ
  • 4
    स्त्री - महिला
  • Show AnswerHide Answer
  • Workspace

Answer : 2. "पुस्तक - पुस्तकें "

Are you sure

  Report Error

Please Enter Message
Error Reported Successfully